सीधी में भाजयुमो महामंत्री पर पत्थरों-डंडों से हमला:मां के साथ विवाद के बाद मारपीट; आरोपी बोले- नेतागिरी उतार देंगे

Jan 2, 2026 - 16:07
 0  0
सीधी में भाजयुमो महामंत्री पर पत्थरों-डंडों से हमला:मां के साथ विवाद के बाद मारपीट; आरोपी बोले- नेतागिरी उतार देंगे
सीधी जिले के कमर्जी थाना क्षेत्र में भाजयुमो मंडल पटपरा के महामंत्री पुष्पेंद्र पटेल और उनकी मां पर शुक्रवार को हमला किया गया। अंतर्गत ग्राम हिनौती नंबर–2 में आरोप है कि भगत सिंह और ओमप्रकाश सिंह नामक व्यक्तियों ने उन पर पत्थरों और लाठी-डंडों से मारपीट की। दबंग बोले- सारी नेतागिरी उतार देंगे पुष्पेंद्र पटेल का आरोप है कि हमलावरों ने न केवल अश्लील गालियां दीं, बल्कि उन्हें "सारी नेतागिरी उतार देने" की धमकी भी दी। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आरोपियों के हाथों में डंडे और धारदार हथियार स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में गाली-गलौज और पत्थरबाजी की आवाजें भी सुनी जा सकती हैं। इस हमले में पुष्पेंद्र पटेल और उनकी मां दोनों को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। घटना के बाद पीड़ित ने कमर्जी थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की कर रहे जांच कमर्जी थाना प्रभारी एवं प्रोविजनल डीएसपी प्रदीप कड़वे ने बताया कि मारपीट की शिकायत मिली है। उन्होंने आश्वासन दिया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0