सरकारी स्कूल में 'राजा जी के दिलवा टूट जाई':किराए से बुलाई डांसरों पर लोगों ने उड़ाए पैसे, प्रिंसिपल बोले- पंचायत ने मांगी थी अनुमति

Jan 2, 2026 - 16:07
 0  0
सरकारी स्कूल में 'राजा जी के दिलवा टूट जाई':किराए से बुलाई डांसरों पर लोगों ने उड़ाए पैसे, प्रिंसिपल बोले- पंचायत ने मांगी थी अनुमति
दतिया जिले के परासरी गांव स्थित मिडिल स्कूल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में स्कूल परिसर के भीतर महिला बार डांसरों को डांस करते हुए देखा जा सकता है। मामला सामने आने के बाद शिक्षा विभाग और प्रशासन में हड़कंप मच गया है। फिलहाल वीडियो की जांच की जा रही है और संबंधितों से जवाब मांगा गया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो परासरी गांव के मिडिल स्कूल का यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में स्कूल परिसर के अंदर मंच पर महिला बार डांसरों का डांस साफ तौर पर दिखाई दे रहा है, जिसे लेकर लोग सवाल उठा रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद शिक्षा विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया है। स्कूल जैसे शैक्षणिक परिसर में इस तरह के आयोजन को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। प्राचार्य ने पंचायत से अनुमति लेने की बात कही मामले पर स्कूल के प्राचार्य ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि पंचायत सचिव और सरपंच द्वारा स्कूल परिसर के उपयोग की अनुमति ली गई थी। कार्यक्रम स्कूल की छुट्टी के दौरान आयोजित किया गया था। प्राचार्य के अनुसार यह कार्यक्रम न्यू ईयर सेलिब्रेशन के तहत रखा गया था। उन्हें बताया गया था कि यह एक सांस्कृतिक कार्यक्रम है, इसी आधार पर स्कूल परिसर उपयोग की अनुमति दी गई। डीईओ ने मांगा प्राचार्य से स्पष्टीकरण जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) राजेश शुक्ला ने बताया कि वायरल वीडियो उनके संज्ञान में आया है। इस मामले में स्कूल प्राचार्य से लिखित स्पष्टीकरण मांगा गया है। डीईओ ने स्पष्ट किया कि स्कूल प्रांगण में किसी भी प्रकार का कार्यक्रम तभी आयोजित किया जा सकता है, जब वह स्कूल समय के बाहर हो और उसका स्वरूप सामाजिक, धार्मिक या सांस्कृतिक हो। नियम उल्लंघन पर होगी सख्त कार्रवाई डीईओ राजेश शुक्ला ने कहा कि यदि जांच में नियमों का उल्लंघन पाया गया, तो संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है। प्रशासन यह पता लगाने में जुटा है कि किसकी अनुमति से और किन शर्तों पर स्कूल परिसर में यह आयोजन किया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0