मैहर में नए साल पर आएंगे एक लाख श्रद्धालु:मां शारदा के दर्शन को उमड़ेगी भीड़; 300 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात, तीन ​​​​​​​जगह पार्किंग

Dec 31, 2025 - 19:34
 0  0
मैहर में नए साल पर आएंगे एक लाख श्रद्धालु:मां शारदा के दर्शन को उमड़ेगी भीड़; 300 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात, तीन ​​​​​​​जगह पार्किंग
नए साल पर मैहर स्थित मां शारदा देवी मंदिर में एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के मैहर आने की संभावना को देखते हुए मंदिर प्रशासन और जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं। 300 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात, तीन जगह पार्किंग मंदिर प्रशासन एवं एसडीएम दिव्या पटेल ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए जिले के 300 पुलिसकर्मियों के साथ अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। वाहनों की पार्किंग के लिए तीन अलग-अलग स्थल निर्धारित किए गए हैं। नए साल के दिन वीआईपी गर्भगृह दर्शन पर पूरी तरह से रोक रहेगी। भीड़ की स्थिति के अनुसार मंदिर के पट खोले और बंद किए जाएंगे। नवरात्रि मेले की तर्ज पर की व्यस्था सारी व्यवस्थाएं नवरात्रि मेले की तर्ज पर की गई हैं। सफाई, पेयजल, अलाव और यात्रियों के विश्राम की व्यवस्था के लिए संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए हैं। रोपवे टिकट बुकिंग के लिए ऑनलाइन स्कैनर लगाए गए हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 12 ओमनी वाहन भी उपलब्ध कराए गए हैं, जो सड़क मार्ग से मंदिर तक ले जाएंगे और वापस लाएंगे। 1100 रुपए में दर्शन की विशेष सुविधा मंदिर समिति की ‘सुलभ दर्शन योजना’ के तहत 1100 रुपए में विशेष सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इसमें श्रद्धालु को रोपवे से ऊपर तक ले जाकर मां शारदा का दर्शन कराया जायेगा, साथ ही माता की चुनरी और प्रसाद उपलब्ध कराया जायेगा। दर्शन के बाद श्रद्धालुओं को सुरक्षित नीचे तक छोड़े जायेगा। एक किमी पहले रोकेंगे निजी वाहन श्रद्धालुओं के वाहन मंदिर परिसर से लगभग एक किलोमीटर पहले ही रोक दिए जाएंगे। वहां से श्रद्धालु ई-रिक्शा या पैदल मंदिर तक पहुंच सकेंगे। दर्शन के लिए 1300 सीढ़ियां, समिति की कार सेवा और रोपवे की सुविधा उपलब्ध रहेगी। मंदिर परिसर के बाहर बैठने की समुचित व्यवस्था भी की गई है। श्रद्धालुओं के लिए धर्मशालाओं की व्यवस्था मां शारदा के दर्शन के बाद श्रद्धालु आल्हा-ऊदल के दर्शन कर यात्रा पूर्ण करते हैं। मान्यता है कि आल्हा-ऊदल माता शारदा के प्रथम भक्त थे और उनके दर्शन के बिना यात्रा अधूरी मानी जाती है। इसके अलावा, मंदिर प्रबंधन ने यात्री निवास और धर्मशालाओं की व्यवस्थाएं भी की हैं। मैहर के कुछ होटलों में ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा उपलब्ध है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0