बांग्लादेश हिंसा के विरोध, बैतूल में प्रदर्शन:विहिप-बजरंग दल ने आतंकवाद का पुतला जलाया

Dec 24, 2025 - 16:59
 0  0
बांग्लादेश हिंसा के विरोध, बैतूल में प्रदर्शन:विहिप-बजरंग दल ने आतंकवाद का पुतला जलाया
बैतूल में विश्व हिंदू परिषद (VHP) और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन बांग्लादेश में हिंदू युवक दीप चंद (दीपू दास) की हत्या के विरोध में आयोजित किया गया था। कार्यकर्ताओं ने शिवाजी चौक स्टेडियम के पास एकत्र होकर नारेबाजी की और आतंकवाद व जिहादी मानसिकता का पुतला जलाया। प्रदर्शनकारियों ने पुतले को चप्पलों से पीटकर अपना विरोध भी जताया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि बांग्लादेश में इस्लामिक उग्रवादी तत्व हिंदू समाज पर लगातार अत्याचार और हत्याएं कर रहे हैं। उन्होंने दीप चंद की खुलेआम जलाकर की गई हत्या को केवल एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि पूरे हिंदू समाज के लिए चुनौती बताया। सरकार से हस्तक्षेप की मांग हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों ने भारत सरकार से मांग की कि वह बांग्लादेश सरकार पर दबाव बनाए। इसका उद्देश्य बांग्लादेश में रह रहे अल्पसंख्यक हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। उन्होंने यह भी कहा कि हिंदू समाज अब अन्याय के विरुद्ध संगठित होकर आवाज उठाएगा। इस प्रदर्शन में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और अन्य हिंदू संगठनों के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता तथा नागरिक उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0