रेलवे ट्रैक के पास मिली दूसरे युवक की लाश:नर्मदापुरम में चचेरे भाई का भी रेलवे ट्रैक किनारे मिला था शव, डबल मर्डर की आशंका

Dec 20, 2025 - 21:06
 0  0
रेलवे ट्रैक के पास मिली दूसरे युवक की लाश:नर्मदापुरम में चचेरे भाई का भी रेलवे ट्रैक किनारे मिला था शव, डबल मर्डर की आशंका
नर्मदापुरम में मनवाड़ा से लापता दूसरे युवक शुभम कीर (22) की लाश शनिवार शाम बागड़ा तवा के जंगल में रेलवे ट्रैक के पास मिली। शुभम 17 दिसंबर की रात से लापता था। शाम करीब 5 बजे बागड़ा तवा रेलवे स्टेशन और तवा पुल के बीच रेलवे ट्रैक से करीब 40 मीटर दूर गिट्टी पर शव पड़ा मिला। सिर पर चोट के निशान हैं, जिससे हत्या कर शव फेंकने की आशंका जताई जा रही है। कपड़ों और हुलिए के आधार पर परिजनों ने शव की शिनाख्त शुभम कीर के रूप में की। इससे पहले 18 दिसंबर को शुभम के चचेरे भाई करण कीर (27) की लाश भी सोहागपुर के पास बांसखापा रेलवे फाटक के नजदीक ट्रैक पर मिली थी। करण का सिर बुरी तरह कुचला हुआ था। शराब पिलाकर हत्या की आशंका, कई संदिग्धों से पूछताछ मामले में पुलिस ने एक ढाबा संचालक सहित कुछ संदिग्ध लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। सूत्रों के मुताबिक दोनों युवकों को शराब पिलाने के बाद हत्या किए जाने की आशंका है। एसपी सांई कृष्णा थोटा के मार्गदर्शन में एएसपी अभिषेक राजन के नेतृत्व में पुलिस की कई टीमें पिछले 36 घंटे से जांच में जुटी हैं। एसपी सांई कृष्णा थोटा ने बताया कि करण कीर का शव रेलवे ट्रैक पर मिला था, जबकि दूसरे युवक शुभम कीर का शव ट्रैक से थोड़ी दूरी पर गिट्टी पर मिला है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए रखवाया गया है। रविवार को पोस्टमार्टम होगा, जिससे सिर और शरीर पर मौजूद चोटों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। लापता होने के बाद किया था स्टेट हाईवे पर चक्काजाम मनवाड़ा निवासी शुभम कीर और करण कीर चचेरे भाई थे। शुभम गोपाल बिल्डर्स की जेसीबी चलाता था, जबकि करण उसी जेसीबी पर हेल्पर का काम करता था। 17 दिसंबर की रात करीब 9:30 बजे दोनों स्कूटी से बैटरी डलवाने का कहकर घर से निकले थे, लेकिन अगले दिन सुबह 10 बजे तक वापस नहीं लौटे। दोनों के मोबाइल भी बंद आ रहे थे। इसके बाद सोशल मीडिया पर आई एक फोटो से पता चला कि सोहागपुर में रेलवे ट्रैक पर एक शव मिला है। संपर्क करने पर शव की पहचान करण कीर के रूप में हुई। करण की मौत और शुभम के लापता होने के बाद परिजन और कीर समाज के लोगों ने शुक्रवार को नर्मदापुरम–पिपरिया स्टेट हाईवे पर मोहासा तिराहे पर चक्काजाम कर दिया था। करीब ढाई घंटे चले इस प्रदर्शन से एक किलोमीटर लंबा जाम लग गया था। हाथ पर लिखे नाम से हुई करण की पहचान जबलपुर–इटारसी रेलवे ट्रैक के बीच सोहागपुर के बांसखापा इलाके में मिले शव की कलाई पर ‘करण कीर’ लिखा हुआ था। इसी आधार पर पुलिस ने पहचान कर परिजनों को सूचना दी। 25 किमी के दायरे में मिले दोनों शव, सवालों में घिरी घटना पुलिस के अनुसार करण कीर का शव सोहागपुर के गुरमखेड़ी क्षेत्र में बांसखापा रेलवे फाटक के पास खंभा नंबर 790/24 और 790/26 के बीच मिला था, जबकि शुभम कीर का शव बागड़ा तवा में रेलवे ट्रैक से 40 मीटर दूर मिला। दोनों स्थानों के बीच करीब 25 किलोमीटर की दूरी है, जबकि दोनों की स्कूटी मोहासा में मिली थी। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि मोहासा से दोनों युवक अलग-अलग स्थानों तक कैसे पहुंचे और किस उद्देश्य से ले जाए गए। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है। मामला सुलझाने में जुटी पुलिस, अधिकारियों की नींद उड़ी एक युवक की मौत और दूसरे के लापता होने के बाद हुए चक्काजाम से पुलिस पर दबाव बढ़ गया था। एसपी के निर्देश पर पुलिस की अलग-अलग टीमें गठित की गईं। एक टीम जंगल और रेलवे ट्रैक के आसपास सर्च कर रही थी, दूसरी टीम सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी रही, जबकि तीसरी टीम साइबर सेल के जरिए मोबाइल लोकेशन ट्रेस कर रही थी। इस जांच में एसडीओपी संजू चौहान, माखननगर थाना प्रभारी अनूप कुमार उइके, सोहागपुर थाना प्रभारी ऊषा मरावी, एसआई आकाशदीप पचाया, एसआई अशोक बरबड़े सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी और जवान शामिल हैं। यह खबर भी पढ़ें कुचले सिर वाला शव मिलने पर परिजनों का प्रदर्शन नर्मदापुरम में एक व्यक्ति का कुचले सिर वाला शव मिलने पर परिवार के लोगों ने स्टेट हाईवे पर प्रदर्शन किया। उन्होंने बेटे की हत्या होने की बात कही है। इसी के विरोध में शुक्रवार को नर्मदापुरम-पिपरिया रोड़ पर दोपहर 1 बजे के बाद करीब 2 घंटे तक 2 किलोमीटर जाम लगा रहा। एम्बुलेंस और वाहन काफी देर तक नहीं निकल सके। पूरी खबर पढ़ें

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0