दुबई एशियन यूथ पैरा गेम्स में महासमुंद के खिलाड़ी:सुखदेव केवट और निखिल यादव भारतीय टीम में शामिल

Dec 4, 2025 - 22:26
 0  0
दुबई एशियन यूथ पैरा गेम्स में महासमुंद के खिलाड़ी:सुखदेव केवट और निखिल यादव भारतीय टीम में शामिल
दुबई में 7 से 14 दिसंबर 2025 तक आयोजित होने वाले एशियन यूथ पैरा गेम्स में महासमुंद जिले के दो खिलाड़ी भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सुखदेव केवट और राष्ट्रीय खिलाड़ी निखिल कुमार यादव का चयन पैरा एथलेटिक्स स्पर्धाओं के लिए हुआ है। ये दोनों खिलाड़ी फॉर्चून नेत्रहीन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कर्मापटपर, बागबाहरा के छात्र हैं। वर्तमान में सुखदेव केवट (पिता छत्रपाल केवट) और निखिल कुमार यादव (पिता दाऊ लाल यादव) भारतीय खेल प्राधिकरण (साई), बेंगलुरु में पैरा एथलेटिक्स का अभ्यास कर रहे हैं, जहां से उनका चयन दुबई के लिए हुआ है। सुखदेव को छत्तीसगढ़ शासन द्वारा शहीद कौशल यादव पुरस्कार भी मिल चुका है। ट्रेनर और गाइड के साथ जाएंगे दुबई प्रतियोगिता में सुखदेव केवट टी-11 कैटेगरी वर्ग में 400 मीटर और 1500 मीटर दौड़ में हिस्सा लेंगे। वहीं, निखिल यादव टी-12 कैटेगरी वर्ग में 1500 मीटर दौड़ में अपनी चुनौती पेश करेंगे। खिलाड़ियों के साथ प्रशिक्षक राहुल बालाकृष्णन और गाइड रनर वेंकटेश भी दुबई जाएंगे। फॉर्चून फाउंडेशन के संचालक निरंजन साहू ने खिलाड़ियों से अच्छे प्रदर्शन और पदक जीतने की उम्मीद जताई है। उन्होंने बताया कि सुखदेव केवट ने इससे पहले भी एक अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप में रजत पदक जीता था। इन खिलाड़ियों के चयन पर कलेक्टर विनय कुमार लंगेह, सीईओ हेमंत नंदनवार, अपर कलेक्टर रवि साहू, उप संचालक समाज कल्याण संगीता सिंह, खेल अधिकारी मनोज धृतलहरे, निरंजन साहू, डीकेश टंडन, डॉ. विश्वनाथ पाणिग्रही, पारस चोपड़ा, डॉ. विकास अग्रवाल, डॉ. पुरेंद्र चंद्राकर, जिला पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन महासमुंद के अध्यक्ष निरंजन साहू, सचिव तोरण यादव सहित कई गणमान्य व्यक्तियों और संगठनों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0