सिर्फ 2 दिन राहत: हवा की दिशा बदली तो 2 डिग्री बढ़ा तापमान

Dec 2, 2025 - 09:21
 0  0
सिर्फ 2 दिन राहत: हवा की दिशा बदली तो 2 डिग्री बढ़ा तापमान
भास्कर न्यूज | अंबिकापुर शहर सहित जिले में पूरे नवंबर पड़ी कड़ाके की ठंड के तेवर हवा की दिशा में बदलाव के कारण थोड़े नरम पड़ गए हैं। दक्षिण पूर्व से आ रही नमी के कारण चौबीस घंटे में ही रात के तापमान में दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई और सोमवार को शहर का न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री पर पहुंच गया। ये सामान्य के आसपास ही है। इससे लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिली है। हालांकि इस तरह से मौसम के रहने की संभावना दो से तीन दिन है। बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान के कमजोर पड़ने के बाद उत्तर की हवा पहुंचते ही तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की जाएगी। हालांकि मौसम में इस क्षणिक बदलाव से वातावरण में कोहरे के कारण सुबह धुंध छा रही है। इससे धूप का असर दिन में थोड़ा कम रहा है और अधिकतम तापमान 25 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया। एएम भट्‌ठ, विज्ञानी, अंबिकापुर उत्तरी हवा 2 दिन बाद कड़ाके की ठंड लाएगी मौसम विभाग अंबिकापुर के िवज्ञानी एएम भट्‌ठ ने बताया कि हवा की दिशा दक्षिण पूर्व होने से इस तरह के मौसम के दो तीन बने रहने की संभावना है। इस दौरान तापमान में एक दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। दो दिन बाद उत्तर से फिर हवा आने की संभावना है। इसके बाद तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की जाएगी। दो-तीन दिन तक अभी कोहरे का रहेगा प्रभाव दक्षिण पूर्व से आ रही नमी के कारण हल्के बादल छाए रह रहे हैं। इससे अभी सुबह के समय अगले दो तीन दिन तक कोहरे का असर ज्यादा रहेगा। सोमवार को भी सुबह 8 बजे तक कोहरे का असर रहा। मैदानी इलाके में इसका प्रभाव ज्यादा रहा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0