भिंड में क्वारी नदी में डूबने से जीजा-साले की मौत:जीजा को बचाने नदी में कूदा था युवक, 35 घंटे बाद शव मिला

Nov 19, 2025 - 09:39
 0  0
भिंड में क्वारी नदी में डूबने से जीजा-साले की मौत:जीजा को बचाने नदी में कूदा था युवक, 35 घंटे बाद शव मिला
कैलारस के नेपरी पुल के पास क्वारी नदी में टेंट के कपड़े धोते समय दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। एक युवक को 35 घंटे बाद एसडीआरएफ ने नदी से बाहर निकाला। हादसे में एक युवक अपने जीजा को बचाने के लिए नदी में कूद गया, लेकिन खुद ही डूब गया। जानकारी के मुताबिक, नेपरी क्वारी नदी पुल के नीचे टेंट के कपड़े धोने के लिए तीन युवक जामवंत जाटव, भोला जाटव और लोकेंद्र धाकड़ गए हुए थे। कपड़े धोते हुए लोकेंद्र जाटव और जामवंत जाटव टेंट की एक रजाई जो पानी में बह गई थी, उसे पकड़ने बीच मझधार में चले गए जिससे दिनों डूबने लगे। जामवंत जाटव भोला का जीजा लगता था तो भोला अपने जीजा को बचाने नदी में कूद पड़ा और खुद शिकार हो गया। लोकेंद्र धाकड़ की भी डूबने से मौत हो गई थी। 35 घंटे बाद मिला शव दो युवकों में से एक का शव लोकेंद्र धाकड़ का सोमवार दोपहर को ही मिल गया था। भोला जाटव का शव मंगलवार शाम एसडीआरएफ ने 35 घंटे बाद नदी से बरामद किया। भोला जाटव जयपुर में मजदूरी करता था और दो दिन पहले ही कैलारस टेंट पर काम करने आया था। परिजनों ने मना किया था, लेकिन वह आया। कैलारस तहसीलदार नरेश शर्मा ने बताया कि दोनों युवकों की डूबने से मौत हुई है। पुलिस ने मर्ग कायम किया है। प्रशासन स्तर से प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा जाएगा और नियम अनुसार परिजनों को सहायता दी जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0