अहमदाबाद-शेखपुरा के बीच स्पेशल ट्रेन:रतलाम, उज्जैन होकर चलेगी; दोनों तरफ 2-2 फेरे लगाएगी

Oct 18, 2025 - 09:51
 0  0
अहमदाबाद-शेखपुरा के बीच स्पेशल ट्रेन:रतलाम, उज्जैन होकर चलेगी; दोनों तरफ 2-2 फेरे लगाएगी
दीपावली पर ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को लेकर रेलवे ने अहमदाबाद एवं शेखपुरा के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने जा रहा है। यह रतलाम मंडल के रतलाम स्टेशन समेत उज्जैन, नागदा, मक्सी व अन्य स्टेशनों पर स्टॉपेज दिया है। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में कुल 2-2 फेरे-फेरे चलेगी। इस तरह होगा ट्रेन का शेड्यूल रतलाम रेल मंडल जनसंपर्क अधिकारी खेमराज मीणा ने बताया गाड़ी संख्या 09463 अहमदाबाद शेखपुरा स्पेशल अहमदाबाद से 18 अक्‍टूबर (शनिवार) एवं 23 अक्‍टूबर (गुरुवार) को 15.20 चलेगी। आरंभिक स्‍टेशन से गाड़ी प्रस्‍थान के तीसरे दिन 4 बजे शेखपुरा रेलवे स्‍टेशन पहुंचेगी। इस ट्रेन का रतलाम मंडल पर दाहोद (18.58/19.00), रतलाम (21.08/21.18), नागदा (21.58/22.00), उज्‍जैन (23.18/23.23), मक्‍सी (00.08/00.10) स्‍टेशन पर स्टॉपेज दिया है। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09464 स्पेशल 20 अक्‍टूबर (सोमवार) एवं 25 अक्‍टूबर (शनिवार) को शेखपुरा से 06.30 बजे चलेगी। आरंभिक स्‍टेशन से ट्रेन के प्रस्‍थान के तीसरे दिन 20 बजे अहमदाबाद रेलवे स्‍टेशन पहुंचेगी। इस ट्रेन का रतलाम मंडल के मक्‍सी (09.40/09.42), उज्‍जैन (10.30/10.35), नागदा (12.00/12.02), रतलाम (13.30/13.40) एवं दाहोद (15.00/15.02) स्‍टेशन पर ठहराव दिया है। इन स्टेशनों पर रुकेगी यह विशेष ट्रेन दोनों दिशाओं में नडियाड, आणंद, छायापुरी, गोधरा, दाहोद, रतलाम, नागदा, उज्‍जैन, मक्‍सी, संत हिरदाराम नगर, बीना, दमोह, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर, पं. दीनदयाल उपाध्‍याय जं., भभुआ, सासाराम, डेहरी ऑन सोन, अनुग्रह नारायण रोड, गया, तिलैया एवं नवादा रेलवे स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में सेकंड एसी, थर्ड एसी, स्लीपर एवं सामान्य श्रेणी के कोच शामिल होंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0