उज्जैन में दो जगह भीषण आग, लाखों का नुकसान:देवास गेट की दुकान की आग बुझी, करोंदिया की फैक्ट्री में कागज के कारण भड़की

Oct 16, 2025 - 10:54
 0  0
उज्जैन में दो जगह भीषण आग, लाखों का नुकसान:देवास गेट की दुकान की आग बुझी, करोंदिया की फैक्ट्री में कागज के कारण भड़की
उज्जैन में बीती रात दो अलग-अलग जगहों पर भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। पहली आग रात करीब 2 बजे देवास गेट बस स्टैंड के पास स्थित अशोक ट्रैवल्स के ऑफिस और गोदाम में लगी, जबकि दूसरी आग करीब 3:30 बजे शंकरपुर के करोंदिया क्षेत्र में दोना-पत्तल बनाने की फैक्ट्री में भड़क उठी। देवास गेट बस स्टैंड के पास लगी आग की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। ट्रैवल्स के संचालक अशोक शर्मा ने बताया कि रात में पुलिसकर्मियों ने आग लगती देख तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सौभाग्य से अब तक किसी जनहानि की सूचना नहीं मिली है। शॉर्ट सर्किट से लगी आग आग में ऑफिस, गोदाम, कंप्यूटर, लैपटॉप, टिकट रजिस्टर और पार्सल सहित लाखों रुपए का सामान जलकर खाक हो गया। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को आग का कारण बताया जा रहा है। कागज ने आग पकड़ी, एक दर्जन दमकल बुझा रहीं करोंदिया क्षेत्र स्थित दोना-पत्तल बनाने की फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। फैक्ट्री में रखा कागज और कच्चा माल जलने से आग तेजी से फैल गई, सांवरिया इंटरप्रजेस में लगी पर करीब 6 घंटे बाद काबू पाया जा सका। फैक्ट्री संचालक सुनील व्यास ने बताया कि रात को आग की सुचना मिली थी। जिसके बाद दमकल को सूचित किया। करीब एक दर्जन से अधिक गाड़िया ने आग पर काबू पाया है। आग से करीब 25 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। फैक्ट्री में दोने पत्तल का कागज रखा होने की वजह से आग जल्द काबू पाने में परेशानी का समाना करना पड़ा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0