4 साल की बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास:पड़ोसी के नाबालिग लड़के पर आरोप, मां ने दर्ज कराई शिकायत

Oct 13, 2025 - 09:34
 0  0
4 साल की बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास:पड़ोसी के नाबालिग लड़के पर आरोप, मां ने दर्ज कराई शिकायत
दतिया में कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत एक चार साल की मासूम बच्ची से पड़ोसी के ही 12 वर्षीय लडक़े ने दुष्कर्म का प्रयास किया। वारदात 5 अक्टूबर की सुबह करीब 10 बजे की है। 11 अक्टूबर की देर शाम पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। 32 वर्षीय महिला ने शिकायत में बताया कि, उसके पति बाहर शहर में रहकर ड्यूटी पर थे। वह अपनी बेटी व दो बेटों को पड़ोसी के घर छोड़कर बाजार चली गई। लौटकर वापिस आई तो बच्ची ने रोते हुए बताया कि उसके पड़ोसी ने उसके साथ गलत काम किया करने की कोशिश की। ऐसे में महिला ने पति के घर लौटने के बाद रविवार की शाम थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट व अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0