कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ आशा वर्कर्स का अभियान:हिसार के पाबड़ा से शुरू, 26 सितंबर को CM को देंगे सुझाव पत्र
हिसार जिले के उकलाना में आशा वर्कर्स यूनियन हरियाणा ने कन्या भ्रूण हत्या जैसी सामाजिक बुराई के खिलाफ जागरूकता अभियान की शुरुआत आज पाबड़ा गांव से की। यह अभियान 1 सितंबर से शुरू होकर अब विभिन्न गांवों में पहुंच रहा है और 26 सितंबर को कुरुक्षेत्र में मुख्यमंत्री को सुझाव पत्र सौंपकर समाप्त होगा। सभाओं में ये रहे शामिल आज पाबड़ा, उकलाना, बरवाला, लांधड़ी और आदमपुर सहित कई स्थानों पर आयोजित सभाओं में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। सभाओं को यूनियन की राज्य प्रधान सुरेखा, राज्य उप प्रधान कमलेश, सह सचिव अनीता, जिला उप प्रधान सीमा, प्रधान सीमा, सह सचिव सुमन (उकलाना), सीटू जिला प्रधान कामरेड सुरेश कुमार, सचिव मनोज कुमार, भवन निर्माण मजदूर यूनियन के जिला सदस्य व ब्लॉक सचिव (उकलाना) राजबीर, किसान सभा ब्लॉक प्रधान मास्टर फूल सिंह, ओमप्रकाश, डा. मनोज, समाजसेवी राजेश ढिल्लो, स्वास्थ्य विभाग और एनएचएम के अधिकारी, विभिन्न सरपंचों व जनप्रतिनिधियों ने संबोधित किया। समाज के सामने चुनौती घटता लिंगानुपात वक्ताओं ने कहा कि हरियाणा में लगातार घटते लिंगानुपात ने समाज के सामने गंभीर चुनौती खड़ी कर दी है। 2015 से 2019 के बीच कुछ सुधार जरूर हुआ था, लेकिन अब पुनः स्थिति चिंताजनक हो रही है। उन्होंने बताया कि सरकार और स्वास्थ्य विभाग ने ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ का नारा तो दिया, लेकिन इसे जमीनी स्तर पर कारगर बनाने के लिए ठोस कदम अभी भी नाकाफी हैं। भेदभाव से गहराई से जुड़ा मुद्दा यूनियन नेताओं ने कहा कि लिंगानुपात में गिरावट महज तकनीकी समस्या नहीं, बल्कि यह सामाजिक सोच और भेदभाव से गहराई से जुड़ा मुद्दा है। बेटियों के खिलाफ हिंसा, दहेज प्रथा, भारी-भरकम शादियों का बोझ और लड़कियों को कमतर समझने वाली सोच ही कन्या भ्रूण हत्या जैसी कुप्रथा को जन्म देती है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समाज में व्यापक जागरूकता और ठोस कदम नहीं उठाए गए तो हालात और भी बिगड़ सकते हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0