प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग निंदनीय

Aug 29, 2025 - 17:22
 0  0
प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग निंदनीय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिये अभद्र भाषा का प्रयोग निन्दनीयअनूपपुर / बिहार मे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के लिये गाली और अभद्र भाषा के प्रयोग को अति निन्दनीय बतलाते हुए जिले के पूर्व भाजपा मीडिया प्रभारी मनोज कुमार द्विवेदी ने कहा है कि सिर्फ नाम के आगे गाँधी जोड़ लेने से कोई गाँधी नहीं हो जाता। नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गाँधी जिस भाषा और जिस भाव भंगिमा का प्रयोग राजनीति मे कर रहे है, वह केवल भारत मे ही संभव है। तू - तडाक , चौकीदार चोर है से लेकर इलेक्शन कमीशन, भारतीय जनता पार्टी चोर है से होकर अब उनकी राजनीति उनके मंच से देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के लिये गाली - गलौच तक जा गिरी है। उनकी इण्डी गुट की एक महिला नेत्री ने देश के गृह मंत्री श्री अमित शाह की गर्दन काट कर टेबल मे रखने की मंशा जता रही हैं ।

        सत्ता विछोह सोनिया परिवार के लिये फ्रस्टेशन से होता हुआ देश की संवैधानिक संस्थाओं के विरोध और सब इस स्तर तक जा पहुंचा है कि वो देश की आर्थिक प्रगति को मरा बतलाने लगे। 

बिहार जहां कांग्रेस की जमीन खिसक चुकी है , उसके तथाकथित वोट अधिकार यात्रा में जिस तरह से कांग्रेस-RJD के मंच से देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की दिवंगत पूज्य माता जी को गाली दी गई, वह घोर निंदनीय और भर्त्सनीय है।

 अभद्रता की सारी सीमा लांघ चुके जमानत पर बाहर घूम रहे दोनो नेताओ ने बिहार की धरती पर बिहार की संस्कृति का तिरस्कार किया है।

कांग्रेस-RJD ने ऐसा करके बिहार की सांस्कृतिक विरासत और परंपरा को भी बदनाम किया है। राहुल गांधी और तेजस्वी यादव को अविलंब इस कुकृत्य के लिए अविलंब माफी मांगनी चाहिए।

राहुल गांधी और तेजस्वी यादव सहित इंडी ठगबंधन के नेताओं को ये हजम नहीं हो रहा है कि एक गरीब मां का बेटा देश के प्रधानमंत्री पद पर कैसे आसीन है। बिहार की जनता इस तरह के कुकृत्य को कभी बर्दाश्त नहीं करेगी और लोकतांत्रिक तरीके से इसका जवाब देगी।

राहुल के लिये इतना ही कह सकते हैं कि एक वो सच्चे गांधी थे ,जिन्हें दुनिया महात्मा के रुप मे पूजती है। दूसरे ये हैं ,जिनकी भाषा, विचारधारा, कार्यशैली और हरकतें उन्हे गाँधी के आसपास तक नही साबित कर रही हैं।

मैं भारत के नागरिक के रुप मे भाषाई गिरावट, प्रधानमंत्री के लिये गाली - गलौच और अमित शाह के लिये हिंसक धमकी का विरोध करते हुए कड़ी निंदा करता हूँ ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मनीष शुक्ला प्रधान सम्पादक