कुंभकार समाज को भवन निर्माण के लिए मिले 20 लाख:मंत्री संपतिया बोली- वोकल फॉर लोकल, मुद्रा योजना और स्टार्टअप इंडिया से मिलेगा लाभ

Aug 25, 2025 - 12:06
 0  0
कुंभकार समाज को भवन निर्माण के लिए मिले 20 लाख:मंत्री संपतिया बोली- वोकल फॉर लोकल, मुद्रा योजना और स्टार्टअप इंडिया से मिलेगा लाभ
रविवार को मंडला के रानी दुर्गावती महाविद्यालय के सभागार में कुंभकार महोत्सव का आयोजन हुआ। इसमें जबलपुर संभाग के कुंभकार और चक्रवर्ती समाज के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। कार्यक्रम में युवक-युवती परिचय सम्मेलन, प्रतिभा सम्मान, सांस्कृतिक कार्यक्रम और परंपरागत कला प्रदर्शनी जैसी गतिविधियां हुईं। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक दीप प्रज्वलन और स्वागत गान से की गई। इसके बाद समाज के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा, सम्मान समारोह और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां हुईं। मुख्य अतिथि के रूप में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (पीएचई) मंत्री संपतिया उइके, छत्तीसगढ़ माटीकला बोर्ड के अध्यक्ष शम्भूनाथ प्रजापति, बिछिया विधायक नारायण सिंह पट्टा, अन्य जनप्रतिनिधि और कुंभकार महासंघ के पदाधिकारी मौजूद रहे। मंत्री ने समाज की भूमिका और योजनाओं पर किया जोर सभा को संबोधित करते हुए मंत्री संपतिया उइके ने कहा कि कुंभकार समाज कला, परिश्रम और संस्कृति का प्रतीक है। इस समाज ने राष्ट्र निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने बताया कि केंद्र और राज्य सरकार ‘वोकल फॉर लोकल’, ‘प्रधानमंत्री मुद्रा योजना’, ‘स्टार्टअप इंडिया’ जैसी योजनाओं के जरिए कारीगरों और हस्तशिल्पियों को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास कर रही है। मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार प्रशिक्षण, विपणन और वित्तीय सहयोग देकर कारीगरों की प्रतिभा को बढ़ावा दे रही है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि आने वाले समय में इन योजनाओं से कुंभकार समाज को आर्थिक मजबूती और रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। 20 लाख की घोषणा और पीओपी मूर्तियों पर प्रतिबंध मंत्री उइके ने कार्यक्रम में बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि कुंभकार समाज के लिए सामाजिक भवन निर्माण के लिए 20 लाख रुपए दिए जाएंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए प्लास्टर ऑफ पेरिस से बनी मूर्तियों पर प्रतिबंध लगाया जा रहा है। प्रतिभा सम्मान और ज्ञापन सौंपा गया कार्यक्रम में समाज के उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। साथ ही समाज की समस्याओं से जुड़े ज्ञापन मंत्री को सौंपे गए। मंत्री ने आश्वासन दिया कि इन मुद्दों पर मुख्यमंत्री से चर्चा कर समाधान किया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ महोत्सव का समापन हुआ। इस आयोजन में बड़ी संख्या में कुंभकार समाज के नागरिक और विभिन्न सामाजिक संगठन के लोग उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0