सतना के सीएम राइज स्कूल में प्रवेश के लिए लॉटरी:750 आवेदनों में से 237 विद्यार्थियों का चयन, 13 आर्जियां निरस्त
सतना के बगहा स्थित सीएम राइज स्कूल में प्रवेश प्रक्रिया लॉटरी सिस्टम से पूरी हुई। स्कूल में कुल 237 सीटों के लिए 750 आवेदन प्राप्त हुए थे। स्कूल के प्राचार्य अश्वनी पाठक के अनुसार, 13 आवेदन नियमों के अनुरूप नहीं होने के कारण निरस्त कर दिए गए। प्रवेश प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए अभिभावकों की उपस्थिति में कक्षावार सभी फॉर्म कंटेनरों में रखे गए। छोटी उम्र के विद्यार्थियों को लॉटरी निकालने का अवसर दिया गया। 24 अप्रैल को हुई आवेदनों की जांच में कई अनियमितताएं सामने आईं। दो विद्यार्थियों ने प्राइवेट स्कूल में पढ़ते हुए भी खुद को सरकारी स्कूल का छात्र बताया। कुछ 8वीं कक्षा में फेल विद्यार्थियों ने 9वीं कक्षा के लिए आवेदन किया था। संस्कृत बोर्ड के दो छात्रों के आवेदन और पढ़ाई में गैप वाले विद्यार्थियों के आवेदन भी अमान्य किए गए। प्रवेश नीति के अनुसार, स्कूल प्रबंधन को छात्रों की निवास दूरी का भी ध्यान रखना था। कक्षा 1 की सभी सीटें बगहा क्षेत्र के निकटवर्ती क्षेत्रों से ही भर गई हैं। कक्षावार तय की गई सीटें सीएम राइज स्कूल में मौजूदा भवन में कक्षा की क्षमता को ध्यान में रखते हुए कक्षावार सीटें तय की गई थीं। बताया गया कि हिन्दी माध्यम के लिए कक्षा-1 में 30, कक्षा-2 में 5, कक्षा-3 में 8, कक्षा-4 में 6, कक्षा-5 में 3, कक्षा-6 में 10, कक्षा-7 में 10, कक्षा-8 में शून्य, कक्षा-9 में 5 और कक्षा-11वीं के कला संकाय में 20, गणित में 15, जीवविज्ञान 15, वाणिज्य संकाय में 30 सीटें निर्धारित की गई थीं। अंग्रेजी माध्यम में कक्षा-6वीं में 35, कक्षा-9 में 30 व कक्षा-11वीं के गणित संकाय में 5, जीवविज्ञान के लिए 10 सीटें निर्धारित की गई थीं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0