बलरामपुर में पहाड़ी कोरवा आत्महत्या केस:आदिवासी समाज का NH-343 पर प्रदर्शन, दो करोड़ मुआवजा और मुख्य आरोपियों को गिरफ्तारी समेत 7 मांगें

Jun 22, 2025 - 19:36
 0  0
बलरामपुर में पहाड़ी कोरवा आत्महत्या केस:आदिवासी समाज का NH-343 पर प्रदर्शन, दो करोड़ मुआवजा और मुख्य आरोपियों को गिरफ्तारी समेत 7 मांगें
छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में पहाड़ी कोरवा के आत्महत्या मामले में सर्व आदिवासी समाज ने राष्ट्रीय राजमार्ग-343 पर प्रदर्शन किया। मुख्य आरोपी क्रशर संचालक भाइयों की गिरफ्तारी और मृतक के परिवार को 2 करोड़ रुपए मुआवजे समेत 7 सूत्रीय इनकी मांगें हैं। मामला बरियो चौकी के भेस्की की है। सर्व आदिवासी समाज ने आरोप लगाया कि, विनोद अग्रवाल, प्रवीण अग्रवाल और उनके सहयोगियों ने भूमि दलालों के माध्यम से भैरा पहाड़ी कोरवा समेत अन्य आदिवासियों की सैकड़ों एकड़ भूमि पर अवैध कब्जा कर रखा है। प्रताड़ना से तंग आकर भैरा पहाड़ी कोरवा ने आत्महत्या कर ली। एक अन्य आदिवासी व्यक्ति की क्रशर में डालकर हत्या कर दी गई। सर्व आदिवासी समाज के लोगों ने धौरपुर चौक पर टेंट-पंडाल लगाकर प्रदर्शन किया। जिससे राष्ट्रीय राजमार्ग जाम हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों को उन्होंने अपनी मांगों को लेकर आवेदन दिया। ये हैं इनकी प्रमुख मांगें क्या है पूरा मामला बता दें कि, 22 अप्रैल को भेस्की निवासी भइरा कोरवा (65) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। क्रशर संचालक विनोद अग्रवाल उर्फ मघु, प्रवीण अग्रवाल और उनके साथियों ने उसके साथ मारपीट की, फिर जमीन खाली करने के लिए लगातार धमका रहे थे। फर्जी रजिस्ट्री की शिकायत वापस लेने का भी दबाव था। इस मामले में पुलिस ने दो FIR दर्ज की है। लेकिन मुख्य आरोपी विनोद और प्रवीण अग्रवाल फरार चल रहे हैं। बिलासपुर हाईकोर्ट ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0