कैलारस पहाड़गढ़ में ढाई महीने से पांच चीते:पालतू जानवर, गाय-बकरी का कर चुके शिकार, ग्रामीणों में खौफ, कूनो की टीम कर रही मॉनिटरिंग

Oct 18, 2025 - 09:51
 0  0
कैलारस पहाड़गढ़ में ढाई महीने से पांच चीते:पालतू जानवर, गाय-बकरी का कर चुके शिकार, ग्रामीणों में खौफ, कूनो की टीम कर रही मॉनिटरिंग
कूनो से भागा चीता परिवार पिछले ढाई महीने से मुरैना जिले के सबलगढ़ , कैलारस , पहाड़गढ़ इलाकों के दो दर्जन से अधिक गांवों में भ्रमण कर रहा है। यह सभी चीते पिछले दो दिन से पहाड़गढ़ के आसपास टिकटोली पंचायत में देखे गए हैं। कूनो मॉनिटरिंग की टीम भी उनके पीछे-पीछे पहुंच रही है। पिछले ढाई महीने से इन पांच चीतों ने ग्रामीणों के कई पालतू मवेशियों गाय, बकरी को अपना शिकार बनाया है। सबलगढ़ डिविजन की रेंजर हिना खान ने कहा कि नेचर के हिसाब से शिकार कर रहे हैं, जिनका नुकसान हुआ उन्हें मुआवजा दे दिया जाएगा। ढाई महीने पहले कूनो से निकले श्योपुर के कूनो पार्क से पिछले ढाई महीने पहले पांच चीता भ्रमण कर मुरैना जिले के सबलगढ़ इलाके के जंगलों में होते हुए कैलारस फिर पहाड़गढ़ इन्हीं इलाकों में भ्रमण कर रहे हैं। उनके पीछे कूनो मॉनिटरिंग और वन विभाग का नोकल स्टाफ भी वही पहुंचा है। चीते अपना स्थान तो बदल रहे हैं लेकिन वापस कूनो नहीं जा रहे। नेचर के अनुसार कर रहे शिकार कूनो से भागे पांच चीते अपने स्वभाव नेचर के अनुसार अपना भोजन पाने के लिए क्षेत्र में रास्ते में मिलने वाले पालतू मवेशियों गाय और बकरी को अपना शिकार बना रहे हैं। सबलगढ़ डिविजन की रेंजर हिना खान के अनुसार श्योपुर कूनो से भ्रमण करते हुए चीते मुरैना जिले के कैलारस, पहाड़गढ़ इलाको के जंगल ग्रामीण क्षेत्रों में पिछले ढाई महीने से भ्रमण कर रहे हैं। अभी वह पहाड़गढ़ क्षेत्र की टिकटोली पंचायत की तरफ देखे गए हैं। कूनो मॉनिटरिंग टीम और हमारी लोकल वन विभाग की टीम भी पीछे ही लगी है। चीते या तो खुद से ही वापस कूनो जाएंगे या कूनो के ही सक्षम अधिकारी इसका निर्णय लेंगे। यह सही है कि उन्होंने अपने नेचर अनुसार कुछ पालतू मवेशी गाय, बकरी का शिकार किया है तो मवेशी मालिक को शासन के नियमानुसार उसे उसका मुआवजा भी दिया जाता है। किसी ग्रामीण को डरने की जरूरत नहीं है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0