छग कबड्डी प्रीमियर लीग: गरियाबंद का उत्कृष्ट प्रदर्शन, चौथा स्थान मिला

Apr 23, 2026 - 09:53
 0  0
छग कबड्डी प्रीमियर लीग: गरियाबंद का उत्कृष्ट प्रदर्शन, चौथा स्थान मिला
भास्कर न्यूज | मुड़ागांव(कोरासी) पथरिया में आयोजित छत्तीसगढ़ कबड्डी प्रीमियर लीग 2026 प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ से चयनित खिलाड़ियों की आठ टीमों ने भाग लिया, जिनमें प्रमुख रूप से उदंती टाइगर्स गरियाबंद, बजरंगी फाइटर बिलासपुर, गोंडवाना पैंथर पथरिया, रॉयल विस्फोटक बिलासपुर, देवरानी रॉयल बलौदा बाजार, हरिकेन पैशन मुंगेली, कवर्धा सुपर किंग और एआरडी सदा के सैनिक टीम शामिल रहे। स्पर्धा में प्रथम स्थान रॉयल विस्फोटक बिलासपुर, द्वितीय हरिकेन पैशन मुंगेली, तृतीय उदंती टाइगर्स गरियाबंद और चतुर्थ स्थान पर गोंडवाना पैंथर पथरिया रहा। इस प्रतियोगिता में पहली बार भाग लेते हुए उदंती टाइगर्स गरियाबंद ने शानदार प्रदर्शन कर तीसरा स्थान हासिल किया और ₹51,000 की पुरस्कार राशि पर कब्जा जमाया। यह उपलब्धि गरियाबंद जिला के लिए गर्व का विषय है। टीम के मैनेजर जागेश्वर राम ध्रुव ने बताया कि इस प्रतियोगिता के माध्यम से गरियाबंद के खिलाड़ियों को राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का सुनहरा अवसर मिला है। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में ये खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बनाएंगे। इस सफलता से कबड्डी प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0